सागर नगर: मकर संक्रांति पर शिवसेना की परंपरा, गुजराती बाजार के शिव मंदिर में सवा 5 क्विंटल ‘भोला भोग’ प्रसादी का वितरण
मकर संक्रांति के पावन अवसर पर शिवसेना संगठन के तत्वावधान में गुजराती बाजार स्थित प्राचीन शिव मंदिर में सवा क्विंटल भोला भोग खिचड़ी प्रसादी का भव्य आयोजन गुरुवार सुबह 9:00 से जारी है। शिवसेना उपराज्य प्रमुख पप्पू तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि यह आयोजन हर वर्ष मकर संक्रांति पर किया जाता है, जिसमें नगरवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की जाती है।