महोबा: बेलाताल के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, गंभीर घायल युवक को हायर सेंटर रेफर किया, चालक मौके से फरार
Mahoba, Mahoba | May 10, 2026 बेलाताल क्षेत्र में तेज रफ्तार अज्ञात कार ने बाइक सवार ठाकुरदास को टक्कर मार दी। खमा गांव निवासी 30 वर्षीय ठाकुरदास श्रीनगर जा रहे थे, तभी हादसा हुआ। गंभीर हालत में उन्हें जिला अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया। हादसे के बाद आरोपी चालक कार सहित मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।