लोहरदगा: आज समाहरणालय परिसर में उपायुक्त के द्वारा दो लाभुकों के बीच ट्रैक्टर का किया गया वितरण
मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना अंतर्गत उपायुक्त डॉ वाघमारे प्रसाद कृष्ण द्वारा आज शनिवार को दो लाभुकों सुनेश्वर भुईंया और सानू भुईंया के बीच टैक्टर का वितरण किया गया। दोनों लाभुक पेशरार प्रखण्ड के अति नक्सल प्रभावित मक्का के रहने वाले हैं। दोनों लाभुकों को उपायुक्त ने ट्रैक्टर वाहन की चाभी व दस्तावेज सौंपे। आईटीडीए परियोजना निदेशक सुजाता कुजूर आदि मौजूद थे।