सोनाहातु: दुलमी गांव में बिजली के तार की चपेट में आने से एक किसान और एक मवेशी की मौत
सोनाहातू थाना क्षेत्र के दुलमी गांव में बिजली तार के संपर्क आने से एक किसान और एक मवेशी की मौत हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि आंधी-तूफान से कई बिजली के पोल गिरे थे, जिसमें करंट दौड़ रहा था। दुलमी गांव निवासी 40 वर्षीय सुखराम पुराण अपने मवेशियों को चराने के दौरान खेत में गिरे बिजली तार की चपेट में आ गया।