गिरिडीह: कोयलांचल चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज गिरिडीह को फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर से मिली मान्यता
कोयलांचल चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज गिरिडीह को फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज से मान्यता मिल गयी है। इसकी जानकारी बुधवार को 10 बीजे कोयलांचल चैंबर के अध्यक्ष राहुल वर्मन ने सिरसिया स्थित आवास से दी।इन्होंने कहा कि सदस्यों की अटूट मेहनत, समर्पण और ठोस प्रयास से यह मुकाम हासिल हो पाया है।