अरनोद: 30 फीट गहरे कुएं में गिरी गाय को युवा टीम ने सुरक्षित निकाला
अरनोद कस्बे में नई कोर्ट परिसर के पीछे स्थित बद्रीलाल मीणा के बिना मुंडेर वाले करीब 30 फीट गहरे कुएं में एक गाय गिर गई। घटना की सूचना मिलते ही युवा टीम अरनोद के सदस्य सक्रिय हुए। युवा टीम अरनोद के सदस्य कन्हैया कुमावत ने बताया कि सूचना प्राप्त होने पर समाजसेवी कृष्णा गुर्जर सहित युवा टीम के सदस्य एवं आपदा प्रबंधन के स्वयंसेवक आवश्यक संसाधनों के साथ मौके पर