कांके: हवाई नगर में प्रेस वार्ता में रिपब्लिकन पार्टी ऑफ़ इंडिया ने कहा, झारखंड में दलित-आदिवासियों की हालत बदतर
Kanke, Ranchi | Oct 5, 2025 हवाई नगर में रविवार शाम करीब चार बजे प्रेस वार्ता कर रिपब्लिकन पार्टी ऑफ़ इंडिया ने कहा झारखंड में दलित-आदिवासी की हालत बदतर है। उन्होंने कहा कि झारखंड में देश का 40 प्रतिशत से अधिक खनिज भंडार मौजूद है, लेकिन इसके बावजूद यहां के मूल निवासी, दलित, आदिवासी और पिछड़ा वर्ग आज भी अपने अधिकारों से वंचित हैं।