शनिवार की सुबह करीब साढे नौ बजे कस्बा टटीरी निवासी किसान रणवीर सिंह के मुताबिक मीतली-गांधी फिटर से कस्बा टटीरी के जंगल विद्युत आपूर्ति होती है। शुक्रवार की देर रात चोरों ने मीतली-गांधी फिटर से जुड़ी 11 हजारी विद्युत लाइन से करीब 1000 मीटर तार चोरी कर ले गए। घटना की जानकारी मिलते ही प्रभावित किसानों ने बिजलीघर बागपत पहुंचकर विभागीय अधिकारियों को तहरीर दी।