मंझनपुर: पचम्भा में सरेराह दबंगों की दबंगई, चार हमलावरों ने युवक को घेरकर बेरहमी से पीटा, बाइक और मोबाइल तोड़े
करारी थाना क्षेत्र में सरेराह मारपीट की सनसनीखेज घटना सामने आई है। बाइक से घर लौट रहे युवक को दबंगों ने घेरकर लाठी-डंडों से जमकर पीटा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित मोनू पुत्र मुस्ताक अहमद, निवासी हजरतगंज कस्बा करारी ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि वह पचम्भा गांव से वापस लौट रहा था। तभी दबंगों ने मारपीट की है।