आगर: आगर-मालवा में ₹4,200 करोड़ का निवेश, 3,000+ लोगों को मिलेगा रोजगार: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी सौगात
आज गुरुवार दोपहर 2 बजे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के दूरदर्शी विजन से आगर-मालवा जिले को औद्योगिक क्षेत्र में नई पहचान मिल रही है। जिले में विकसित तीन औद्योगिक क्षेत्रों के माध्यम से 4,200 करोड़ रुपये का निवेश आया है, जिससे 3,000 से अधिक रोजगार सृजित हो रहे हैं।मैककेन फूड्स की फेज-3 परियोजना से 3,800 करोड़ का निवेश और 2,000 रोजगार मिलेंगे।