नीमराना: नीमराना में तेज आंधी और बूंदाबांदी से मिली गर्मी से राहत
नीमराना में शनिवार दोपहर बाद मौसम ने अचानक करवट ली। भीषण गर्मी और उमस से जूझ रहे लोगों को तेज आंधी और हल्की बूंदाबांदी से बड़ी राहत मिली। दोपहर में आसमान में काले बादल छा गए और देखते ही देखते तेज आंधी चलने लगी। इसके कुछ ही देर बाद क्षेत्र में हल्की बारिश शुरू हो गई, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई।