बालाघाट: बालाघाट नपा में ₹3.35 अरब का बजट पेश, विपक्ष से ज्यादा सत्तापक्ष के पार्षदों ने अध्यक्ष और सीएमओ को घेरा
बालाघाट नगरपालिका परिषद की सोमवार को आयोजित बजट बैठक हंगामे और तीखी बहसों के बीच संपन्न हुई। वर्ष 2026-27 के लिए 3,35,56,52,420 रुपये का प्रस्तावित बजट पेश किया गया, लेकिन बैठक में विकास कार्यों से ज्यादा आरोप-प्रत्यारोप का माहौल हावी रहा। दिलचस्प बात यह रही कि विपक्ष के बजाय सत्तापक्ष के ही पार्षद अध्यक्ष और सीएमओ पर अधिक आक्रामक नजर आए। सत्तापक्ष के पार्षद