समय-समय पर आयोजित नाइट कांबिंग गस्त के दौरान पुलिस द्वारा कई अपराधियों की धर पकड़ की जाती है। शनिवार की रात भी इसी प्रकार की कांबिंग गस्त विदिशा जिले के सभी 23 थाना क्षेत्र में की गई। जिसमें गुलाबगंज, विदिशा, गंजबासौदा, सिरोंज, कुरवाई आदि शामिल थे। इन सभी थानों में 345 पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों द्वारा एक साथ 775 स्थान पर दबिश दी गई।