गुलाबगंज: गुलाबगंज के बर्री बैंक चौराहे पर कृषि मंत्री शिवराज सिंह का भाजपा नेताओं ने किया स्वागत
शुक्रवार को केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान गंजबासौदा मे आयोजित कार्यक्रम मे सम्मिलित हुए थे,वहां से सड़क मार्ग से वापस आते समय गुलाबगंज के बड़ी बैंक चौराहे के नजदीक भाजपा के कार्यकर्ताओ ने उनका जोरदार स्वागत किया। भाजपा के वरिष्ठ नेता राकेश कटारे और उनके समर्थकों ने उन्हें फूल बने पहनकर स्वागत किया। उन्हें गुलाबगंज आने का निमंत्रण दिया।