कटनी नगर: जिले की आशा उषा कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट कार्यालय पर शुरू की अनिश्चितकालीन हड़ताल
आशा उषा महिला संगठन मप्र जिला इकाई द्वारा उनकी लंबित मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा है आज मंगलवार सुबह 11:30 मिनट पर सभी कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट कार्यालय गेट के बाहर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठकर प्रदर्शन करती रही उनकीं मांगो में 21 हजार वेतनमान प्रदान करने, स्वास्थ्य केंद्रों में विश्राम गृह व्यवस्था करने सहित अन्य मांगे शामिल रही।