मधेपुरा जिले के उदाकिशुनगंज प्रखंड अंतर्गत पिपरा करौती पंचायत स्थित केपीएन प्लस टू उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में शनिवार को एक महिला शिक्षिका के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि उसी विद्यालय में कार्यरत एक सहायक शिक्षक ने कक्षा में घुसकर शिक्षिका पर जानलेवा हमला किया। घटना के बाद विद्यालय परिसर में लोगों की भीड़ जुट गई।