गोरखपुर: मियां बाजार स्थित इमामबाड़ा स्टेट में मियां साहब ने अपने बुजुर्गों की मजार पर पढ़ा फातिहा
शब ए बरात के मौके पर इमामबाड़ा स्टेट के सज्जादानशीन अदनान फारूक अली शाह उर्फ मियां साहब ने इमामबाड़ा स्टेट पहुंचकर अपने बुजुर्गों की मजार पर फातिहा पढ़ा,उसके बाद बाबा रौशन अली शाह के मजार पर फातिहा पढ़कर मुल्क में अमन व शांति के लिए दुआ की। इस मौके पर इमामबाड़ा स्टेट और आसपास की साफ सफाई व्यवस्था को देखकर मियां साहब ने खुशी जाहिर किया।