गोरखपुर: झरवां में जनपंचायत कार्यक्रम को सपा उम्मीदवार काजल निषाद ने किया संबोधित
गोरखपुर सदर लोकसभा से समाजवादी पार्टी की उम्मीदवार काजल निषाद ने आज झरवां में जनपंचायत कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मौजूदा वक्त की सरकार को आगामी लोकसभा 2024 में उखाड़ फेंकना है। इसके लिए सभी कार्यकर्ता तैयार रहे और एक दूसरे को प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि मौजूदा की सरकार तानाशाह बन चुकी है।