गोरखपुर: महादेव झारखंडी मंदिर के पास नगर आयुक्त ने साफ सफाई का रात्रि निरीक्षण किया
नगर आयुक्त गौरव सिंह सेगरवाल ने आज महादेव झारखंडी मंदिर के पास चल रही साफ सफाई का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रकाश व्यवस्था सड़क निर्माण का भी जायजा लिया। इस दौरान स्थानीय पार्षद जुगनू सिंह, उपनगर आयुक्त मणि भूषण तिवारी, अभियंता अवनीश भारती व सफाई निरीक्षक सुनील सिंह व अन्य उपस्थित रहे। नगर आयुक्त ने सभी कामों को जल्द पूरा करने के निर्देश भी जारी किए।