बारुन: बारुण अंचल कार्यालय में जनता दरबार, भूमि विवादों के समाधान के लिए पहुंचे फरियादी
औरंगाबाद जिले के बारुण अंचल कार्यालय परिसर में भूमि संबंधी विवादों के त्वरित निष्पादन के लिए विशेष जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग अपनी जमीन से जुड़े मामलों को लेकर अंचल कार्यालय पहुंचे और अधिकारियों के समक्ष अपनी शिकायतें दर्ज कराईं।