मुज़फ्फरनगर: मुजफ्फरनगर में टप्पेबाज पर पुलिस का शिकंजा, कुंडल ठगने वाला आरोपी मुठभेड़ में घायल, 14 मुकदमों का है इतिहास
मुजफ्फरनगर में महिला से कुंडल ठगने वाला टप्पेबाज पुलिस मुठभेड़ में घायल! आरोपी तैयब ने 2 अक्टूबर को रोहाना मिल रेलवे फाटक के पास कलसुमन नाम की महिला को झांसे में लेकर दोनों कुंडल ठग लिए थे। शनिवार रात कछौली चौराहे पर घेराबंदी के दौरान आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में घायल आरोपी से नकदी, स्कूटी और तमंचा बरामद हुआ। उस पर 14 मुकदमे दर्ज हैं।