ललितपुर: मोहल्ला चौकाबाग स्थित नहर पुलिया के पास ठेले की आड़ में बेची जा रही अवैध शराब को पुलिस ने पकड़ा, वीडियो वायरल
मोहल्ला चौकाबाग स्थित नहर पुलिया के पास एक हाथ ठेले की आड़ में बीते लंबे समय से अवैध रूप से शराब बेची जा रही थी।उक्त मामले में जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने छापेमारी की कार्यवाही करते हुए आरोपी के पास से लगभग 42 क्वार्टर शराब बरामद की है। साथ ही उक्त मामले में आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।