घुवारा: पुतरी खेड़ा में 15 फीट लंबे विशाल अजगर से गांव में मची दहशत, सर्प मित्र अमर सिंह लोधी ने किया सुरक्षित रेस्क्यू
घुवारा क्षेत्र के भगवां थाना अंतर्गत के ग्राम पुतरी खेड़ा में आबादी वाले इलाके में करीब 15 फीट लंबे और 25 किलोग्राम वजनी अजगर के दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। सूचना मिलने पर सर्प मित्र अमर सिंह लोधी मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद अजगर का सुरक्षित रेस्क्यू किया। रेस्क्यू के दौरान मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई।