कोडरमा: कांग्रेस नगर अल्पसंख्यक कार्यालय में हुल दिवस पर शहीदों को श्रद्धांजलि
अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ लड़ाई में अपनी शहादत दी थी जिनके याद में आज 30 जून को प्रति वर्ष हूल दिवस के रूप इन अमर शहीद बलिदानियों को श्रद्धा सुमन अर्पित कर मनाया जाता है। कोडरमा जिला के कांग्रेस जनों ने भी नगर अल्पसंख्यक कार्यालय पर सिद्धों कान्हू, चंद भैरव फूलों झानू के चित्र पर माल्यार्पण कर नगर अध्यक्ष सोनू वारसी के अगवाई में श्रद्धांजलि अर्पित किया।