जांजगीर: जांजगीर-नैला में अखंड सौभाग्य के पर्व वट सावित्री व्रत पर उमड़ी श्रद्धा, सुहागिनों ने मांगी पति की लंबी उम्र
जांजगीर-नैला। पति की लंबी उम्र, उत्तम स्वास्थ्य और सुख-समृद्ध वैवाहिक जीवन की कामना के लिए मनाया जाने वाला अखंड सौभाग्य का पर्व वट सावित्री व्रत शुक्रवार को क्षेत्रभर में श्रद्धा, आस्था और उत्साह के साथ मनाया गया। नगर सहित आसपास के ग्रामीण अंचलों में सुबह से ही महिलाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। सुहागिन महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा और श्रृंगार कर वट वृक्ष