मैनपुरी: कुरावली क्षेत्र में फर्जी जाति प्रमाण पत्र के जरिए पिता-पुत्र ने लिया राशन कोटा, ग्रामीणों ने डीएम से जांच की मांग की
कुरावली थाना क्षेत्र के गांव आठपुरा फिरोजपुरा निवासी ग्रामीणों ने डीएम कार्यालय पहुंच शिकायती पत्र हेतु बताया है। कि उनके गांव के ही पिता और पुत्र ने फर्जी जाति प्रमाण पत्र लगाकर राशन कोटा ले लिया है। जिसको लेकर ग्रामीणों ने डीएम से फर्जी जाति प्रमाण पत्र की जांच कराए जाने को लेकर शिकायती पत्र देते हुए मांग की है।