मैनपुरी: कुरावली क्षेत्र में बैंक चोरी के प्रयास में पति-पत्नी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
कुरावली क्षेत्र में ग्रामीण बैंक में दो दिन पूर्व चोरी करने का प्रयास किया गया था। जिसमें चोरों द्वारा बैंक में लगे DVR को चोर चुरा ले गए थे। वही SOG और कुरावली पुलिस ने मामले में सतर्कता दिखाते हुए आरोपी मुन्ना और उसकी पत्नी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वही एक अन्य आरोपी जो की मुन्ना का रिश्तेदार है वह फरार है पुलिस फरार आरोपी की तलाश कर रही है।