रानीगंज: अनंत चतुर्दशी पर काली मंदिर में उमड़े श्रद्धालु, भगवान विष्णु के अनंत स्वरूप की हुई पूजा
रानीगंज नगर पंचायत स्थित काली मंदिर में अनंत चतुर्दशी के अवसर पर शुक्रवार को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों ने सुख-समृद्धि, परिवार की खुशहाली और जीवन में आने वाले संकटों से मुक्ति की कामना को लेकर भगवान विष्णु के अनंत स्वरूप की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस दौरान मंदिर परिसर में दिनभर धार्मिक माहौल बना रहा।