बलिया: जिले में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को रोकने और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए जिलाधिकारी ने की बैठक
Ballia, Ballia | Apr 29, 2026 जिले में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को रोकने और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने बुधवार की दोपहर 1 बजे विकास भवन सभागार में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक की। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों को रोड सेफ्टी को लेकर सख्त निर्देश दिए गए।