बेगूसराय: रक्सी के पास सड़क दुर्घटना में युवक की मौत, परिजनों में हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी
बेगूसराय में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन में एक युवक को कुचल दिया। जिससे युवक की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इस मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। घटना गढ़पुरा थाना क्षेत्र के रक्सी गांव के पास की है। मृतक युवक की पहचान रक्सी गांव के रहने वाले अरविंद कुमार के रूप में की गई है।