बेगूसराय: बेगूसराय रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन से गिरी महिला, पुलिस ने बचाया
बेगूसराय रेलवे स्टेशन पर उस वक्त अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया जब एक महिला चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान फिसलकर ट्रेन और प्लेटफार्म के बीच जा गिरी। महिला ट्रेन के नीचे जाने ही वाली थी कि मौके पर मौजूद आरपीएफ अधिकारी ने साहस और तत्परता दिखाते हुए उसकी जान बचा ली। यह पूरी घटना प्लेटफार्म नंबर 1 की है।घटना बेगूसराय रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या 1 पर हुई।