बिशुनपुरा: वज्रपात से बालक की मौत, चक्रवाती तूफान से गरीब परिवार का घर ध्वस्त
विशुनपुरा प्रखंड के सारो गांव में शुक्रवार दोपहर आए चक्रवाती तूफान, बारिश व वज्रपात ने भारी तबाही मचाई। तूफान से कई पेड़ उखड़ गए। जबकि घर गिरने से उसके मलवे में दबकर एक बालक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मुड़ाहरा टोला निवासी जयराम वियार का 12 वर्षीय पुत्र आदित्य वियार वज्रपात के दौरान कच्चा घर ढहने से मलबे में दब गया। स्वजन व ग्रामीणों ने उसे बाहर निकाला,