पलिया: लालू टांडा गांव की पीड़िता के साथ युवक ने शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, पीड़िता ने पुलिस में की शिकायत
भीरा कोतवाली क्षेत्र स्थित लालू टांडा गांव की एक युवती ने गांव के ही युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने बुधवार दोपहर करीब तीन बजे पुलिस को लिखित प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उसका गांव के युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था आरोप है कि युवक ने शादी का भरोसा देखकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाएं लेकिन अब शादी करने से कर रहा इनकार।