बुलंदशहर: कांग्रेस जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान ने पूर्व केंद्रीय मंत्री मोहसिना किदवई के निधन पर जताया दुख, दी अंतिम विदाई
कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मोहसिना किदवई का 93 वर्ष की आयु में बुधवार को निधन हो गया। उन्हें दिल्ली में अंतिम विदाई दी गई, जिसमें कांग्रेस नेता राहुल गांधी और बुलंदशहर कांग्रेस जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान शामिल हुए। मोहसिना किदवई को निजामुद्दीन स्थित कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया गया। इस दौरान नेता विपक्ष राहुल गांधी स्वयं उपस्थित रहे।