भोगांव: भोगांव विधानसभा में बूथ पुनर्गठन पर सर्वदलीय बैठक संपन्न
भोगांव विधानसभा के बूथों के पुनर्गठन और संविलियन को लेकर उपजिलाधिकारी (एसडीएम) कार्यालय में एक सर्वदलीय बैठक हुई। एसडीएम नीरज द्विवेदी ने इसकी अध्यक्षता की। बैठक में विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने बूथों की भौगोलिक स्थिति और मतदाताओं की सुविधा के अनुसार बदलावों पर चर्चा की।