दमोह: तेज बारिश से शहर में जलभराव, गर्मी से मिली राहत, सुभाष कॉलोनी समेत कई इलाकों में घरों तक जा पहुंचा पानी
Damoh, Damoh | Jul 2, 2026 दमोह शहर में गुरुवार शाम तेज आंधी और गरज के साथ हुई बारिश से कई क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति बन गई। सुभाष कॉलोनी, सुरेखा कॉलोनी, बड़ापुरा और जटाशंकर कॉलोनी सहित निचले इलाकों में सड़कें पानी से लबालब हो गईं, जबकि कई घरों में भी पानी घुस गया। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि नगर पालिका द्वारा समय पर नालों-नालियों की सफाई नहीं कराने से यह स्थिति बनी।