बरेली: बरेली में युवक से मारपीट कर वसूली का आरोप, कहा- हर महीने दो ₹20 हजार वरना जान से मार देंगे, SSP से लगाई गुहार
बरेली के आंवला थाना क्षेत्र से दबंगई और वसूली का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मोहल्ला कच्चा कटरा निवासी किशन पाल ने SSP बरेली को शिकायत देकर आरोप लगाया है कि मोहल्ले के ही एक युवक ने घर में घुसकर मारपीट की और धमकाकर रुपये वसूल लिए। पीड़ित के मुताबिक 14 मई को आरोपी अनूप यादव जबरन घर में घुस आया और गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि युवक को