पयागपुर: विशेश्वरगंज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर विश्व टीवी दिवस का कार्यक्रम आयोजित हुआ, पोषण कीट वितरित किए गए
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विशेश्वरगंज मे मंगलवार शाम 5बजे विश्व टीबी दिवस के अवसर पर एक जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान अधीक्षक डॉ. कुनाल मिश्रा ने क्षेत्र के पांच टीबी मरीजों को पोषण किट वितरित किए और उन्हें गोद लिया। डॉ. मिश्रा ने इस अवसर पर कहा कि टीबी एक गंभीर बीमारी है, लेकिन इसका पूर्णतः उपचार संभव है।