बांधवगढ़: उमरिया कलेक्टर की अध्यक्षता NCORD समिति की बैठक संपन्न
15 जून सोमवार समय 11 बजेजिले में नशामुक्त वातावरण बनाने एवं बच्चों को नशीले पदार्थों के दुष्प्रभाव से बचाने के उद्देश्य से कलेक्टर श्रीमती राखी सहाय की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में एनकार्ड समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया तथा नशीले पदार्थों की रोकथाम एवं जागरूकता गतिविधियों की समीक्षा की गई।