कुम्भराज: बोरका खेड़ा गांव में खेत की रखवाली कर रहा 13 साल का बच्चा तालाब में डूबा, तलाश जारी
Kumbhraj, Guna | Apr 6, 2026 कुंभराज के मृगवास थाना के बोरका खेड़ा गांव में एक 13 साल का बच्चा तालाब में डूब गया। 6 अप्रैल को थाना प्रभारी सुरेश कुशवाहा ने बताया, 5 अप्रैल को नीरज भील उम्र 13 साल गेहूं की रखवाली कर रहा था। पास में स्थित तालाब में शाम के समय नहाने लगा गहराई से जाने से डूब गया। परिजनों की सूचना पर पुलिस पहुंची। 6 अप्रैल की सुबह एनडीआरएफ की टीम पहुंची है, सर्चिंग जारी है।