सदर: प्रयागराज: TGT परीक्षा में 5 मिनट लेट पहुंचे अभ्यर्थी को नहीं मिली एंट्री, गेट पर गिड़गिड़ाता रहा छात्र
Sadar, Allahabad | Jun 4, 2026
ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज में गुरुवार को TGT परीक्षा देने पहुंचे एक अभ्यर्थी को सिर्फ 5 मिनट देरी से आने पर परीक्षा में बैठने नहीं दिया गया। छात्र गेट पर खड़े शिक्षक से एंट्री देने की गुहार लगाता रहा, लेकिन नियमों का हवाला देकर उसे वापस भेज दिया गया जानकारी के मुताबिक अभ्यर्थी TGT परीक्षा में शामिल होने कॉलेज पहुंचा था। निर्धारित समय के 5 मिनट बाद पहुंचा था।