एड्स जागरूकता अभियान के तहत सदर अस्पताल से बाइक रैली का आयोजन।
शेखपुरा में एड्स/एचआईवी के प्रति आमजन में जागरूकता बढ़ाने एवं इसके बचाव के उपायों का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से सदर अस्पताल, शेखपुरा से एक जागरूकता बाइक रैली निकाली गई।
बाइक रैली को सिविल सर्जन डॉ. संजय कुमार एवं संचारी रोग पदाधिकारी डॉ. वीरमणि भारती के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। रैली के माध्यम से लोगों को एचआईवी/एड्स से बचाव, सुरक्षित व्यवहार, समय पर जांच एवं उपचार के प्रति जागरूक किया गया।
अभियान में परामर्शीय आनंद कुमार, दीपक कुमार, रोशन कुमार, मनीष कुमार, रणधीर कुमार तथा मेडिकल स्टूडेंट श्याम सुंदर सदर अस्पताल शेखपुरा से यह रैली निकाली गई दल्लू मोर रेलवे स्टेशन गरिंडा पीएससी ग्राइंडर चौक श्याम सरोवर पार्क सर्किट हाउस समनालय चांदनी चौक होते हुए सदर अस्पताल में सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मियों एवं विद्यार्थियों ने सक्रिय सहभागिता की।
इस अवसर पर उपस्थित सदस्यों ने लोगों से अपील की कि एचआईवी/एड्स के प्रति भ्रांतियों से बचें, सही जानकारी प्राप्त करें तथा जरूरत पड़ने पर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जांच एवं परामर्श अवश्य लें।
Sheikhpura, Sheikhpura | Oct 7, 2026