धमतरी: धमतरी नगर निगम ने विश्व पर्यावरण दिवस पर शहर के विभिन्न तालाबों में जन सहयोग से चलाया स्वच्छता अभियान
विश्वपर्यावरण दिवस के अवसर पर कलेक्टर नम्रता गांधी के निर्देश पर तथा निगम के आह्वाहन पर विभिन्न संस्थानों एवं सामाजिक संगठनों द्वारा शहर के 10 प्रमुख तालाबों में सामाजिक संगठनों ने पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता का संदेश देने स्वच्छता अभियान में भाग लिया। 10 तालाबों में लगभग 2000 लोग सफाई के लिए जुटे। वहीं प्रशासनिक अधिकारियों व आम जन ने पौधारोपण किया।