धमतरी: धमतरी कलेक्टर एवं सीईओ जिला पंचायत के साथ स्कूली बच्चों ने मचान हट और नेचर ट्रेल का किया भ्रमण
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आज प्राथमिक स्कूल गंगरेल के बच्चों ने कलेक्टर नम्रता गांधी और सीईओ जिला पंचायत रोमा श्रीवास्तव और डीएफओ कृष्णा जाधव के साथ गंगरेल स्थित मचान हट और नेचर ट्रेल का भ्रमण किया। इस मौके पर कलेक्टर ने बच्चों से रू-ब-रू चर्चा की और जंगल, जीव-जन्तु तथा पर्यावरण को संरक्षित रखने के लिए किए जाने वाले उपायों के बारे में पूछा।