धमतरी: गंगरेल बांध की उम्र बढ़ेगी, बांध के उन्नयन के लिए ₹65.5 करोड़ की स्वीकृति मिली
धमतरी जिले के रविशंकर सागर जलाशय (गंगरेल बांध) की दीर्घकालिक सुरक्षा एवं संरचनात्मक मजबूती सुनिश्चित करने के उद्देश्य से राज्य शासन द्वारा 65.5 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। इस महत्वपूर्ण परियोजना के अंतर्गत बांध का आधुनिक तकनीक से सफाई सहित अन्य आवश्यक संधारण एवं सुधार कार्य किए जाएंगे।