नरवर: नरवर में दिनदहाड़े बाइक चोरी, CCTV वीडियो आया सामने, शिकायत के बाद भी पुलिस कार्रवाई नहीं
नगर में बढ़ती चोरी की घटनाओं के बीच दिनदहाड़े मोटरसाइकिल चोरी का मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। खास बात यह है कि अब इस घटना का CCTV वीडियो भी सामने आया है, जिसमें संदिग्ध युवक बाइक ले जाते हुए दिखाई दे रहा है। इसके बावजूद पीड़ित का आरोप है कि आवेदन देने के बाद भी नरवर पुलिस द्वारा अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। जानकारी के अनुसार राहुल अग्रवाल पुत्र र