चंडी: बारिश से खेतों में लौटी रौनक, चंडी में धान रोपनी ने पकड़ी रफ्तार
Chandi, Nalanda | Jul 12, 2026 पिछले दो दिनों से हुई अच्छी बारिश ने चंडी प्रखंड के किसानों के चेहरे पर मुस्कान लौटा दी है। पर्याप्त नमी मिलने के बाद धान की रोपनी में तेजी आई है और खेतों में सुबह से शाम तक किसानों की चहल-पहल देखी जा रही है। कृषि विभाग के अनुसार खरीफ मौसम में प्रखंड के 8,390 हेक्टेयर क्षेत्र में धान रोपनी का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिसमें अब तक 3,128 हेक्टेयर भूमि में