चूरू: चूरू विधायक हरलाल सहारण ने सातडा में ग्रामीण सेवा शिविर में की शिरकत, 6 दिव्यांगों को ट्राई साइकिल वितरित की
Churu, Churu | Jun 18, 2026 मु यमंत्री भजनलाल शर्मा की मंशानुरूप अंतिम व्यक्ति तक राहत एवं सुविधाएं पहुंचाने के लिए आयोजित किए जा रहे ग्रामीण सेवा शिविरों का भरपूर लाभ आमजन को मिल रहा है। इसी क्रम में चूरू विधायक हरलाल सहारण ने जिले के सातड़ा में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर में शिरकत कर दिव्यांगों को ट्राईसाइकिल प्रदान की।उन्होंने कहा कि हम सभी समन्वित रूप से कार्य कर योजनाओं का लाभ दे।