मेरठ: मेरठ में दिनदहाड़े बेकरी से नकदी चोरी, नाबालिक पर चोरी का आरोप, सीसीटीवी में हुआ कैद, पुलिस तलाश में जुटी
Meerut, Meerut | Jun 28, 2026 मेरठ के ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र स्थित माधवपुरम में दिनदहाड़े एक बेकरी से नकदी चोरी का सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि एक नाबालिग दुकान में घुसा और गल्ले में रखे करीब दो हजार रुपये निकालकर मौके से फरार हो गया। पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी मैं कैद हो गई फिलहाल पुलिस ने नाबालिक की तलाश शुरू कर दी है