तरैया: पचभिडा में नाव पलटने से 2 की मौत, 8 लोग बच गए, वीडियो वायरल
Taraiya, Saran | Nov 8, 2024 तरैया के पचभिडा गांव में शुक्रवार की सुबह 7 बजें छठ पूजा के दौरान नाव पलट गई जिसमें 10 लोग डूब गए हालांकि आठ लोगों को बचा लिया गया लेकिन दो की मौत हो जाने का मामला सामने आया। इस पूरे घटना का लाइव वीडियो भी सामने आया है जिसमें साफ तौर पर देखा जा सकता है की छोटी नाव पर ज्यादा संख्या के कारण नाव पलट जाती है।